Jan Samvad
02/03/2026
अफजलगढ़ में गुलदार का कहर, खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला।
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुरलीवाला फार्म में सोमवार सुबह गुलदार के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम टांडा हिदायतपुर निवासी सुक्खे अपनी पत्नी मोमिना के साथ किसान जीवन सिंह के खेत में गन्ना छीलने का काम कर रहे थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दोनों खेत में थे। इसी दौरान पति-पत्नी को प्यास लगने पर पति सुक्खे पास के डेरे से ही पानी लेने चला गया। तभी गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने पीछे से पत्नी मोमिना पर अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार की आवाज सुनकर हमले से खेत में काम कर रही अन्य महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं ने शोर मचाया और डंडों के सहारे किसी तरह गुलदार को भगाया। तब तक मोमिना गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसके शरीर पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं। परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खेतों और गांव के आसपास गुलदार की आहट देखी जा रही थी। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उधर रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ी है। टीम को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं और शीघ्र ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
#जनसंवाद
आगामी त्यौहार को लेकर कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Panchayat Elections 2026 Part 15
Panchayat Elections 2026 Part 11
Panchayat Elections 2026 Part 9
Click here to claim your Sponsored Listing.