Sima Singh Bihta
कल सुबह से देर रात तक जनसंपर्क अभियान के दौरान अपनी जनता जनार्दन से मुलाकात हुई। जनता जिस तरह से बदलाव के पक्ष में पूरी तथस्थता के साथ खड़ी है, इससे साफ नजर आ रहा है कि जनता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। इस स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए मैं हमेशा जनता की आभारी रहूंगी।
इसके अलावा मुलाकात के दौरान विभिन्न समस्याओं से अवगत हुई और मैंने भरोसा दिलाया कि मेरे अध्यक्ष बनने पर अविलंब सभी समस्याओं को चिन्हित कर उसका स्थाई समाधान किया जायेगा।
"मेरी जनता मेरी ताकत है।"
#बिहटा
17/12/2022
बिहटा नगर परिषद् के नगर वासियों को दिल से मेरा प्रणाम।
जात-पात एवं धर्म से ऊपर उठकर नगर के चतुर्मुखी विकास एवं सर्वांगीण विकास का कर्तव्य हमारा है। नगर में अमीर-गरीब सब की समस्याओं का समाधान हम करेंगे।
आप सभी नगर वासियों का आशीर्वाद और समर्थन से ही, हमारा संकल्प पूरा होगा।
"रिश्ता वहीं,सोच नई"
नगर वासियों से अनुरोध है कि अपने नए सोच के साथ बिहटा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में हमारा साथ दें।
सुंदर-स्वच्छ, प्रदूषण रहित, अपराध मुक्त, बाजारों में सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था, महिलाओं की शिक्षा- स्वास्थ्य का विशेष प्रावधान, आवास रहित लोगों के लिए आवास, हर गली मोहल्ले में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था, लोगों के मनोरंजन के लिए नगर में बगीचे एवं बाल उद्यान, यातायात एवं परिवहन के लिए सुंदर सड़कों का निर्माण, टूटे हुए सड़कों की मरम्मत, नगर में जलजमाव से मुक्ति पाने के लिए आधुनिक तौर पर सीवरेज का निर्माण एवं नालों का निर्माण, पुराने स्मारकों का जीर्णोद्धार, बेरोजगारों के लिए नगर में ही रोजगार की योजना और बिहटा को विकसित बनाने के लिए मैं वह हर प्रयास करूंगी, जिससे हमारे नगर वासियों को धरती पर ही स्वर्ग की अनुभूति प्राप्त हो।
बिहटा की धरती अब बनेगी स्वर्ग समान जब मिलेगा आपका पूरा सम्मान एवं मतदान। अपना बहुमूल्य मतदान मेरे चुनाव चिन्ह कबूतर छाप 🕊️ क्रम संख्या-08 पर देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Bihta
801103