Indl

Indl

Share

04/01/2026

हरियाणा की धरती आज लहूलुहान है और सत्ता में बैठे लोग दिल्ली दरबारी की हाजरी लगाने में व्यस्त है…

इनेलो के युवा नेता भूपेंद्र सिंह उर्फ़ बीनू दहिया (राई, सोनीपत) की तेज़ धारदार हथियार से नृशंस हत्या और फिर सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने के लिए दिल्ली ले जाने की घटना कोई साधारण अपराध नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था की भी खुलेआम हत्या है।

आज अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि सत्ता उनकी ढाल बन चुकी है। जब सरकार ही संरक्षण दें तब हत्यारे बेख़ौफ़ हो जाते है तो वहीं इंसाफ़ बेबस कर दिया जाता है।

मैं सरकार को साफ़ चेतावनी देता हूँ यदि दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में कठोर सज़ा नहीं दिलाई गई और इस जघन्य अपराध के पीछे बैठे राजनीतिक संरक्षण देने वालों को बेनक़ाब नहीं किया गया तो इनेलो इसे सिर्फ़ बयान तक सीमित नहीं रखेगी।

यह लड़ाई किसी एक नेता की नहीं बल्कि हरियाणा में न्याय, सुरक्षा और लोकतंत्र को ज़िंदा रखने की है।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Bhiwani?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Bhiwani