Azad Singh Rathore
12/06/2026
बाड़मेर ज़िले के ग्राम देवका के होनहार युवा श्री हंसराज पुरी जी को लेवल-1 अध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि आपके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रतिभा का परिणाम है। आपकी सफलता ने न केवल आपके परिवार और ग्राम देवका का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे बाड़मेर ज़िले और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय भी लिखा है।
आपकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हमें विश्वास है कि आप शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और भविष्य में भी नई-नई सफलताओं के शिखर को प्राप्त करेंगे।
ईश्वर से आपके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना करता हूँ।
मेरा व्यक्तिगत किसी से कोई झगड़ा नहीं है। मैं हमेशा बहुत संभलकर बोलता हूँ, क्योंकि मुंह से निकली बात कभी वापस नहीं आती।
राजनीति में संयम, सम्मान और संतोष के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री सचिन पायलट जी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने साथ काम करने वाले सभी नेताओं का सम्मान किया है।
“हमें नफरत नहीं, मोहब्बत की दुकान खोलनी है" ।
कांग्रेस महासचिव श्री सचिन पायलट जी -
देश के लोकतंत्र में आज तक ऐसा नहीं हुआ।
कांग्रेस उम्मीदवार का नॉमिनेशन बिना कारण बताए रद्द कर दिया गया। हमारे उम्मीदवार के ऊपर कोई मुक़दमा नहीं है, फिर भी जानबूझकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
हम इसी विषय पर आवेदन देने के लिए निर्वाचन आयोग आए थे, जिसकी जानकारी हमने दो घंटे पहले दे दी थी, लेकिन फिर भी हमें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा।
जिस सीट को हम जीत रहे थे, उसे बिना कारण रद्द कर दिया गया है, ऐसे में हम किससे शिकायत करेंगे।
पूरा देश देख रहा है.. BJP चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
इसके साथ ही चुनाव आयोग को भी अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि वे लोकतंत्र को किस दिशा में लेकर जा रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.