VIP Iss King
05/05/2026
पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?...
#
04/05/2026
तमिलनाडु में थालापति विजय के पार्टी TVK अपनी सरकार बनाने जा रही है!!
30/04/2026
1970 के दशक में पश्चिम बंगाल की छात्र राजनीति में एक लड़की ने कदम रखा। चेहरा साधारण, मगर इरादे बेहद मजबूत। यह थीं ममता बनर्जी। 1975 में नेशनल लेवल के लीडर जय प्रकाश नारायण का विरोध करते हुए ममता ने जब उनकी कार की बोनट पर चढ़कर डांस किया तो वो राष्ट्रीय सुर्खियों में छा गईं। ये वही जेपी थे, जिनसे खुद इंदिरा गांधी भी बात करने में कई बार सोचती थीं। इसी दौर में वह कांग्रेस में शामिल हुईं। मगर, उनके राजनीतिक सफर में बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्होंने 10 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले दिग्गज माकपा नेता सोमनाथ चटर्जी को जादवपुर सीट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। यहीं से ममता के बड़े राजनीतिक कदम की शुरुआत हो गई। इसके बाद से ममता ने फिर मुड़कर नहीं देखा। ये वही जादवपुर सीट है, जहां से मौजूदा टीएमसी की सयानी घोष भी सांसद हैं और तृणमूल की स्टार प्रचारक भी हैं, जो पश्चिम बंगाल चुनावों में ममता बनर्जी जैसी साड़ी और चप्पल पहनकर अपने बेबाक भाषणों से छाई हुई हैं।
ममता सी सीरत और सयानी सी सूरत वाली 33 साल की घोष आज ममता बनर्जी से उम्र में करीब-करीब आधी हैं। सयानी भी ममता की तरह सफेद साड़ी और पैरों में हवाई चप्पल पहने नजर आती हैं। ममता ने कभी आम लोगों के बीच एक साधारण सी महिला की मजबूत छवि गढ़ी।
30/04/2026
मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, 19 हजार रुपये निकालने के लिए उठाया खौफनाक कदम!
ओडिशा में बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल, अधिकारियों की जिद ने भाई को कब्र तक खोदने पर किया मजबूर
ओडिशा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और सिस्टम दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक व्यक्ति अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। वजह जानकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी बहन के बैंक खाते में जमा करीब 19 हजार रुपये निकालना चाहता था। उसने बैंक अधिकारियों को कई बार बताया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है, लेकिन बैंक कर्मियों ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया और खाताधारक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित कराने की मांग करते रहे।
लगातार चक्कर काटने और कानूनी प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं होने के कारण परेशान व्यक्ति ने अपनी बहन की कब्र खोद डाली और उसका कंकाल निकालकर सीधे बैंक पहुंच गया। बैंक में कंकाल देखते ही हड़कंप मच गया। कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी फैल गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सरकारी और बैंकिंग प्रक्रियाओं की जटिलता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी को उजागर करती है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर सही मार्गदर्शन मिला होता तो इतनी भयावह स्थिति पैदा नहीं होती।
29/04/2026
“रेप के खिलाफ सख्त कानून की मांग—क्या 24 घंटे में सजा सही रास्ता?”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से एक कड़ा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर फांसी देने का प्रस्ताव है। इस दावे ने कानून, न्याय और मानवाधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
क्या इतनी तेज सजा अपराध रोकने का समाधान है, या इसके अपने जोखिम भी हैं—इस पर लोगों की राय बंटी हुई है।
आप इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं? YES या NO में अपनी राय जरूर बताएं क्या ये संभव हो सकता है।
29/04/2026
पंजाब किंग्स के 223 रनों की चुनौती को भेदने वाले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज। जहां वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई तो यशस्वी जयसवाल ने पारी संभाली। वहीं परेरा अंत तक डटे रहे तो शुभम दूबे भी मैच जिताऊ नाबाद तूफानी पारी खेली और पंजाब किंग्स को सीजन में पहली बार हार का स्वाद चखाया।
29/04/2026
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली ऑरेंज कैप प्रीति जिंटा ने दिया खूबसूरत ... Seemore
28/01/2026
Maa sarswati
26/01/2026
Maa sarswati बिसर्जं
15/01/2026
My cute baby
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Bangalore
560067