Manoj Kumar Aggarwal

Manoj Kumar Aggarwal

Share

14/07/2026

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, मेरे प्रिय मित्र श्री जगजीत शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर आज पलवल स्थित उनके निवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

कांग्रेस पार्टी ने एक निष्ठावान एवं समर्पित योद्धा खो दिया है, जिनका जाना संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

Photos from Manoj Kumar Aggarwal's post 10/07/2026

आज अग्रवाल धर्मशाला, बल्लभगढ़ में हमारे बड़े भाई श्री महेश भारद्वाज जी की पूज्यनीय माताजी स्व. श्रीमती भुला देवी जी की रसम पगड़ी एवं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

माताजी का संपूर्ण जीवन सादगी, प्रेम और उच्च विचारों का प्रतीक था। उनका प्रभु चरणों में विलीन होना हम सभी के लिए एक अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में मोक्ष प्रदान करें।

इस अत्यंत कठिन और दुःखद समय में मेरी गहरी संवेदनाएं पूरे भारद्वाज परिवार के साथ हैं। माताजी का साया सिर से उठ जाना किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा आघात होता है, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार हमेशा परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

10/07/2026

बल्लभगढ़ के प्रतिष्ठित जिंदल परिवार के सम्मानित स्तंभ, मेरे मार्गदर्शक व पितातुल्य आदरणीय डॉ. नरेश जिंदल जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। आज उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

बल्लभगढ़ के सामाजिक विकास और जनहित के कार्यों में जिंदल परिवार का योगदान सदैव उल्लेखनीय और अनुकरणीय रहा है। डॉक्टर साहब का देवलोकगमन पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।

मेरे व्यक्तिगत जीवन में डॉक्टर जिंदल जी का स्थान एक अभिभावक जैसा था। उन्होंने हमेशा मुझे समाज हित के लिए कार्य करने, निस्वार्थ भाव से आगे बढ़ने और हर परिस्थिति में अडिग रहने की अमूल्य सीख दी। आज भले ही वे भौतिक रूप से हमारे बीच उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनका स्नेह और उनकी प्रेरणा एक संबल बनकर सदैव मेरे साथ रहेंगी। उनका जीवन हमारे लिए सदा एक पथ-प्रदर्शक रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस असीम दुख की घड़ी में समस्त जिंदल परिवार व उनके शुभचिंतकों को यह आघात सहने का साहस और संबल प्रदान करें।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Ballabgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Ballabgarh