Vote for BSP

Vote for BSP

Share

Photos from Mayawati's post 17/12/2025
24/11/2025

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के दलित शोध छात्र बसंत कुमार कनौजिया पर अनुशासनहीनता का झूठा आरोप लगाकर, बिना तथ्य और बिना पक्ष सुने, निष्कासित कर दिया गया ।
जबकि विश्वविद्यालय परिसर में लगे सी.सी.टी
वी. कैमरे के फुटेज को देखकर सही तथ्यों की जानकारी की जा सकती है किंतु ऐसा न कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर तानाशाही एवं भेदभाव पूर्ण घटिया कृत किया है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं दलितों,आदिवासियों व पिछड़ों के साथ पहले भी इसी प्रकार का भेदभाव, कभी शम्वूक का सिर काटकर और कभी एकलव्य का अंगूठा काटकर किया जाता रहा है। चिंता की बात है कि मनुवादी सोच के लोग आज भी ऐसा कर रहे हैं जो दुर्भाग्य पूर्ण है।

24/11/2025

लखनऊ स्थित BBAU (केंद्रीय विश्वविद्यालय) में एक दलित शोधार्थी पर लगाए गए मनगढ़ंत एवं फर्जी अनुशासनहीनता के आरोपों और उसके आधार पर किए गए अन्यायपूर्ण निष्कासन के विरोध में चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को आज 6 दिन हो गये।

इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन और संघी मानसिकता से संचालित Vice Chancellor महोदय की चुप्पी चिंता का विषय है। ऐसी चुप्पी न केवल अनैतिक है, बल्कि एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादा पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

यह संघर्ष केवल एक छात्र का नहीं है, बल्कि— अस्मिता की रक्षा, सम्मान की पुनर्स्थापना, संविधानिक मूल्यों की सुरक्षा और BBAU (केंद्रीय विश्वविद्यालय) की लोकतांत्रिक आत्मा को बचाने का संघर्ष है।

हम स्पष्ट करते हैं: “दलित शोधार्थी पर अत्याचार — अब देश नहीं करेगा बर्दाश्त।”

से हमारी प्रमुख मांगें:
1. बसंत कनौजिया का निष्कासन तत्काल रद्द किया जाए।
2. बसंत जी का निष्कासन तुरंत वापस लिया जाए।
3. विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Bahraich?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Bahraich