NEET

NEET

Share

22/05/2021

जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर –

एथलीट फुट’ नामक बीमारी कवक से उत्पन्न होता है।

लाइकेन दो वर्ग के पौधों कवक एवं शैवाल से मिलकर बनता है।

पेड़ों की छाल ऊपर उठने वाले लाइकेन को कटिकोलस कहा जाता है।

साइकस एक जीवित जीवाश्म है।

सबसे बड़ा बीजांड साइकस में होता है।

जीवनचक्र की दृष्टि से पौधों का सबसे महत्वपूर्ण अंग पुष्प है।

तन्ना -काट गन्ना के प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है।

पके हुए आम का खाने योग्य भाग मध्यफलभिती होता है।

नारियल का खाने योग्य भाग भ्रूणपोष होता है।

बीज बीजांड से विकसित होता है।

आम का वानस्पतिक नाम मिंजीफेरा इंडिका है।

सबसे लंबा जीवित वृक्ष शिकुअा है।

कुनैन सिनकोना से प्राप्त होता है।

तंबाकू की पत्तियों में निकोटिन होता है।

प्रोटीन का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत सोयाबीन है।

तारपीन का तेल चीड़ प्राप्त होता है।

पौधों में वाष्पोत्सर्जन की क्रिया पत्ती में होती है।

प्रकाश संश्लेषण के दौरान पैदा होने वाली ऑक्सीजन का स्रोत जल है।

प्रकाश संश्लेषण में पूर्ण हरित की भूमिका प्रकाश का अवशोषण है।

उत्परिवर्तन का सिद्धांत ह्योगो डी – ब्रिज ने दिया।

प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण हरगोविंद खुराना ने किया था।

जीन शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग जोहानसन ने किया।

अनुवांशिकी उत्परिवर्तन क्रोमोसोम से होता है।

गॉल्जीकाय का प्रमुख कार्य स्रावी है।

तितलियों का अध्ययन लेपिड डेटेरियोलॉजी कहलाता है।

पहली बार रुधिर परिसंचरण की व्याख्या विलियम हार्वे ने की थी।

हदय का पहला प्रतिस्थापन डॉक्टर क्रिश्चियन बर्नार्ड द्वारा किया गया था।

DNA की संरचना को सबसे पहले वाटसन क्रिक ने रेखांकित किया।

विकास का सिद्धांत को चार्ल्स डार्विन द्वारा प्रतिपादित किया गया था।

डब्ल्यू वाटसन द्वारा आनुवंशिकता के विज्ञान को आनुवंशिकी कहा गया।

आधुनिक एंटीसेप्टिक सर्जरी के जनक जोसेफ लिस्टर है।

‘नेचुरल सिलेक्शन’ का सिद्धांत डार्विन ने बनाया।

आंसू लैक्रिमल ग्रंथियों स्रावित करती है।

मनुष्य के शरीर में सबसे लंबी कोशिका तंत्रिका कोशिका है।

तंत्रिका उत्तक की इकाई न्यूरॉन है।

एक जीन एक एंजाइम सिद्धांत बीडल एवं टैटम ने प्रतिपादित किया था।

मानव की गुणसूत्रों की कुल संख्या 46 होती है।

जैव -विकास को सर्वप्रथम लैमार्क ने समझाया।

जीवो के प्राकृतिक चयन का सिद्धांत डार्विन ने प्रतिपादित किया।

मलेरिया बुखार को पैदा करने वाला प्रोटोजोआ प्लाज्मोडियम है।

काला जार उत्पन्न करने वाला प्रोटोजोआ लिशमैनिया है।

केंचुए में कोई नेत्र नहीं होता है।

मलेरिया रोग का वाहक मादा एनोफिलीज है।

मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग त्वचा है।

मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत है।

मानव शरीर की सबसे बड़ी अंतः स्रावी ग्रंथि थायराइड ग्रंथि है।

मानव शरीर की सबसे बड़ी पेशी ग्लूटियस मैक्सिमस है।

मानव शरीर की सबसे छोटी पेशी स्टेपीडियस है।

मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका न्यूरॉन है।

मानव शरीर की सबसे मजबूत हड्डी जबड़े की हड्डी है।

मानव शरीर का सबसे व्यस्त अंग ह्रदय है।

मानव शरीर में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन है।

मानव शरीर में सबसे कम मात्रा में पाए जाने वाला तत्व मैगनीज़ है।

मानव शरीर में अस्थियों की कुल संख्या 206 है।

नवजात शिशु में अस्थियों की कुल संख्या 300 है।

मानव हृदय का भार 350 ग्राम है।

मानव शरीर के भीतर रक्त परिभ्रमण में लगने वाला समय 23 सेकंड है।

मानव शरीर में उपस्थित तत्वों की कुल संख्या 24 है।

मानव शरीर में अस्थि संधियों की कुल संख्या 100 है।

रक्त का pH मान 7.4 होता है।

मूत्र का pH मान 6.0 होता है।

मानव शरीर का सबसे बड़ा श्वेत रक्त कण मोनोसाइट है।

Want your school to be the top-listed School/college in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Azamgarh