Ayodhya Nagri

Ayodhya Nagri

Share

Photos from Ayodhya Nagri's post 11/06/2026

प्रभु श्री राम लला सरकार श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम आज दिनांक 11-06-26 दिव्या एवं अलौकिक दर्शन

#अयोध्या #श्रीहनुमानगढ़ीअयोध्याधाम

10/06/2026

🚩🚩 बोलो जय श्रीराम 🚩🚩
--- दोहा – 45 ---

श्रवन सुजसु सुनि आयउँ प्रभु भंजन भव भीर।
त्राहि त्राहि आरति हरन सरन सुखद रघुबीर ||45 ||

मैं कानों से आपका सुयश सुनकर आया हूँ कि प्रभु भव (जन्म-मरण) के भय का नाश करने वाले हैं। हे दुखियों के दुःख दूर करने वाले और शरणागत को सुख देने वाले श्री रघुवीर! मेरी रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए॥45॥

10/06/2026

यह अत्यंत पावन दोहा श्रीरामचरितमानस (सुन्दरकाण्ड) से लिया गया है।
लंका में विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हुए यह नीति-वचन कहते हैं-
काम (वासना), क्रोध (गुस्सा), मद (अहंकार) और लोभ (लालच)—ये चारों ही नरक के मार्ग हैं। मनुष्य को इन सभी विकारों को त्यागकर (छोड़कर) श्री रघुवीर (भगवान श्रीराम जी) का भजन करना चाहिए, जिनका स्मरण स्वयं संतजन करते हैं।
यह दोहा हमें आंतरिक विकारों को छोड़कर प्रभु श्री राम जी की भक्ति का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।

दोहा
काम क्रोध मद लोभ सब नाथ नरक के पंथ।
सब परिहरि रघुबीरहि भजहु भजहिं जेहि संत॥

भावार्थ
हे नाथ! काम, क्रोध, मद और लोभ- ये सब नरक के रास्ते हैं, इन सबको छोड़कर श्री रामचंद्रजी को भजिए, जिन्हें संत (सत्पुरुष) भजते हैं॥

09/06/2026

सुबह दोपहर शाम राम राम बोलो जय श्री राम
सत्य ज्ञान

09/06/2026

🚩🚩 बोलो जय श्रीराम 🚩🚩
काज की बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो I
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो कलंक नहीं जात है तारो मैं
बेगी हरो हनुमान महाप्रभु, जो कुछ संकट होए हमारो मैं - 8

हे वीर, हे महान प्रभु, आपने देवताओं के लिए महान कार्य किए, देखो और सोचो कि कौन सा संकट मुझ बेचारे को घेरे हुए है, जिसे आप दूर नहीं कर सकते, हे हनुमान, हे महान प्रभु, जल्दी से दूर करो, जो भी खतरा हमारी ओर बह सकता है, हे कपि, आपकी संकट निवारक की उपाधि को दुनिया में कौन नहीं जानता है?

06/06/2026

चौपाई
चहुँ जुग तीनि काल तिहुँ लोका। भए नाम जपि जीव बिसोका॥
बेद पुरान संत मत एहू। सकल सुकृत फल राम सनेहू॥

भावार्थ-
(केवल कलियुग की ही बात नहीं है,) चारों युगों में, तीनों काल में और तीनों लोकों में नाम को जपकर जीव शोकरहित हुए हैं। वेद, पुराण और संतों का मत यही है कि समस्त पुण्यों का फल राम में (या राम नाम में) प्रेम होना है।

Photos from Ayodhya Nagri's post 01/06/2026

🌷🙏भव्य दिव्य दर्शन 🌷🙏
प्रातः भगवान श्री राम लला सरकार जी की अलौकिक दर्शन #श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम # 01 जून 2026 सोमवार

#जयसियाराम #जयश्रीराम
#महाकाल_दर्शन_उज्जैन

Want your business to be the top-listed Media Company in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Ayodhya