Deepak Dilver
26/11/2025
Admissions are now open for the 2026–27 session!
From Nursery to Class 9th — a future-focused learning environment built on values, discipline & academic excellence.
👩🏫 CBSE Pattern Curriculum
🏫 Safe & caring campus
🚌 Hostel & Bus Facilities Available
🎯 Excellence in academics, sports & personality development
📍 Location: Panorama Nagar, Chhathapur, Supaul, Bihar
📞 Call Now for Admission Assistance: 8102919700
Let’s build a brighter tomorrow, together!
#2026
पनोरमा ग्रुप हम मानते हैं कि घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि वह एहसास है जहाँ परिवार बसता है, रिश्ते खिलते हैं और यादें बनती हैं।
पनोरमा ग्रुप में हम हर प्रोजेक्ट को सिर्फ निर्माण नहीं, एक जिम्मेदारी मानते हैं गुणवत्ता की गारंटी, पारदर्शिता का वादा और समय पर डिलीवरी का भरोसा।
यहाँ आप सिर्फ एक फ्लैट नहीं खरीदते,बल्कि एक ऐसा जीवन चुनते हैं जहाँ हर सुबह सुकून से शुरू होती है और हर शाम अपनापन लेकर आती है।
पनोरमा ग्रुप — जहाँ हर ईंट में सच्चाई, हर कोने में मुस्कान और हर घर में अपनापन बसता है।
03/06/2025
आशीर्वाद का हकदार, आपका संजीव, आपके द्वार...
जनसंवाद के आगामी कार्यक्रम:- 4 जून 2025, पंचायत सोहटा
5 जून 2025, पंचायत बसंतपुर
आप सभी अपनों के बीच पहुंचकर सभी का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त करने के लिए आ रहा हूं। आप से आग्रह हैं कि हमारे जनसंवाद कार्यक्रम में पधारें ओर मुझे अपना सुझावों और मार्गदर्शन से प्रेरित करें।
#आपका_संजीव_आपके_द्वार
26/05/2025
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: [26/5/2025]
स्थान: छातापुर, सुपौल
नेकी की राह पर यथासंभव काउंसिल – एक जरूरतमंद महिला को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता
बीते रात्रि, छातापुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 45 अंतर्गत घीवहा पंचायत निवासी तिलानंद झा जी की पत्नी को आंख के इलाज हेतु ₹20,000 (बीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग यथासंभव काउंसिल के संरक्षक श्री संजीव मिश्रा जी द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की आंखों की स्थिति अत्यंत गंभीर थी और तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। इसकी सूचना मिलते ही श्री मिश्रा ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए यह सहायता राशि प्रदान की।
यथासंभव काउंसिल एक सामाजिक संगठन है जो लगातार समाज के जरूरतमंद, असहाय और वंचित वर्गों की सहायता हेतु प्रयासरत है। श्री संजीव मिश्रा जी की पहल संगठन के उस उद्देश्य को और सशक्त करती है जिसमें "सेवा ही संकल्प" को मूल मंत्र माना गया है।
इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि कोई भी ज़रूरतमंद व्यक्ति इलाज या अन्य आवश्यकताओं के अभाव में पीड़ित न हो। समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अगर एक कदम आगे बढ़ाए, तो हम मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।”
इस घटना के माध्यम से यथासंभव काउंसिल ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पित सामाजिक प्रयास ही समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण बन सकते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.