Ranveer Rananjay Post Graduate College, Amethi

Ranveer Rananjay Post Graduate College, Amethi

Share

Photos from Ranveer Rananjay Post Graduate College, Amethi's post 04/04/2026

अमेठी, दिनांक 02 अप्रैल 2026। आर.आर.पी.जी. कॉलेज, अमेठी के अंग्रेजी विभाग द्वारा सत्र 2025-2026 के अंतर्गत छात्रों के लिए “अकादमिक परामर्श सत्र” विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “कैरियर के अवसर एवं कैरियर निर्माण में अंग्रेजी का महत्व” रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका एवं कार्यक्रम संयोजक सुश्री दीप्ति तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं अन्य अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. देवेंद्र मिश्र ,अध्यक्ष, शिक्षा शास्त्र विभाग उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. के. के. शुक्ला ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में कैरियर के विविध अवसरों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को लक्ष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता डॉ. के. के. शुक्ला ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से अवगत कराया तथा अंग्रेजी भाषा के ज्ञान को उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन एम.ए. अंग्रेजी की छात्रा अदिति शुक्ला द्वारा किया गया। अंत में सुश्री दीप्ति तिवारी ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्रों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Want your university to be the top-listed University in Amethi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Antu Road
Amethi
227405

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm