Agra IPTA
24/03/2026
23 मार्च 1931 को हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत राष्ट्रप्रेम की सर्वोच्च मिसाल है। उनके अदम्य साहस और बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्राण फूँक दिए, जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की मशाल हमेशा जलाए रखेगा.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम को साम्राज्य विरोधी दिवस के रूप में मनाया."वर्तमान समय में भगत सिंह के विचारों की प्रसंगिता"विषय पर आयोजित संगोष्ठी में आगरा इप्टा के महासचिव दिलीप रघुवंशी, ओमप्रकाश प्रधान, नीरज मिश्रा, मोहन सिंह जादूगर, ताराचंद, विशाल रियाज़ व अन्य साथियों ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एम. पी. दीक्षित तथा संचालन जिला मंत्री पूरन सिंह ने किया.
भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), आगरा के कलाकार जय कुमार ने "भगत सिंह के दस्तावेज़" के अंशों को अभिनीत किया.
शहीदे आज़म भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन...
22/03/2026
"विश्व रंगमंच दिवस"पर शानदार स्टोरी छापने के लिए,दैनिक जागरण परिवार के निर्लोश कुमार, संदीप शर्मा का अभिनन्दन, हार्दिक आभार... 🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Agra
282005